Pakistan: इमरान बने मुस्लिम देशों के सिर का दर्द, इमरान को मनाने में जुटे UAE और सऊदी अरब

इसे जरूर पढ़ें।

पाकिस्तान में इमरान और सेना की जंग से कई मुस्लिम देशों में टेंशन है। अरब देशों के लिए मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भी झगड़ा शांत कराने की कोशिश में जुट गए हैं।

पाकिस्तान में इमरान और सेना के बीच चल रही जंग को रोकने के लिए सऊदी अरब के उप गृहमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे। ख़बर है कि खुद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने अपना दूत वहां भेजा। इससे पहले ख़बर आई कि UAE के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ को फ़ोन किया था। पाकिस्तान के जलते ही मुस्लिम देशों की टेंशन बढ़ गई। वो परेशान हो गए और पाकिस्तान में शांति का रास्ता तलाशने लगे।

ख़बर है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने वहां के उप गृहमंत्री को अपना दूत बनाकर पाकिस्तान भेजा। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वो रोड टू मक्का प्रॉजेक्ट के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। जबकि इससे पहले ख़बर आई कि UAE के राष्ट्रपति ने आसिम मुनीर को फ़ोन किया और इमरान और उनके बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा।

लेकिन आसिम मुनीर ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। जिसके बाद सऊदी अरब ने कोशिशें शुरू कर दीं। क्योंकि पाकिस्तान में इमरान और आसिम मुनीर एक दूसरे को काट खाने को दौड़ रहे हैं। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान की हालत बद से बदतर हो गई। जिसने पाकिस्तान के दोस्तों और मुस्लिम देशों को टेंशन में डाल दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article